बागेश्वर, फरवरी 10 -- कपकोट। सरकार भले ही विकास के तमाम दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी इससे इतर है। तहसील क्षेत्र के ग्राम टोपन्या (दोबड़) की एक बुज़ुर्ग महिला को ग्रामीणों को चार किलोमीटर तक डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ा। वहां से उन्हें वाहन द्वारा जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। विडंबना यह है कि सड़क का सर्वे होने के बावजूद गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...