नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- Ai+ भारतीय बाजार में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब ब्रांड का नया फोन Ai+ Pulse 2 FE जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले फोन के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। लिस्टिंग में Ai+ Pulse 2 FE का डिजाइन और कलर ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं। कंपनी ने इसे 'अपना फोन अपनी पहचान' टैगलाइन दी है। Ai+ ने इस साल मार्च में 6,000mAh की बैटरी और 6.75-इंच डिस्प्ले के साथ स्टैंडर्ड Pulse 2 लॉन्च किया था। कंपनी कल (यानी 19 सितंबर) को भारत में Ai+ Nova 2 Power भी लॉन्च करने वाली है।जल्द आ रहा Ai+ Pulse 2 FE Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर Ai+ Pulse 2 FE के भारत में लॉन्च की जानकारी देने के लिए एक खास लैंडिंग पेज बनाया है। लिस्टिंग में फिलहा...