मधुबनी, अप्रैल 30 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर,निज संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास जारी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नई-नई योजनाएं संचालित हो रही है। विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की जा रही है। लेकिन अब भी बहुतेरे विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षक तो हैं, मगर भवन की किल्लत है। यह हाल-ए-दास्तां है मधेपुर प्रखंड की सुन्दरबिराजित पंचायत के वार्ड आठ स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिराजित का। वर्ष 1964 में इस विद्यालय की स्थापना हुई थी। स्थापना काल में यह विद्यालय प्राथमिक विद्यालय था। वर्ग एक से वर्ग पांच तक की पढ़ाई होती थी। जबकि वर्ष 2010 में प्राथमिक विद्यालय बिराजित को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दर्जा मिला। उसके बाद यहां वर्ग एक से वर्ग आठ तक की पढ़ाई हो रही है。

वर्ष 1964 में हुई थी इस विद्या...