कानपुर, मई 16 -- कानपुर। गर्मियों में यात्री लोड देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ग्वालियर-बरौनी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड जंक्शन तक चलने वाली ये ट्रेनें गोविंदपुरी होकर जाएंगी। साथ ही, एक जोड़ी विशेष ट्रेन की संचालन अव​धि भी बढ़ाई है। एनसीआर सीपीआरओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04137-04138 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल में से 04137 ग्वालियर से 19 मई से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार, 04138 बरौनी से 20 मई से 15 जुलाई तक रविवार और बुधवार को चलेगी। ग्वालियर से यह ट्रेन दोपहर सवा दो बजे रवाना होगी और वि​भिन्न स्टेशन होते हुए रात 07:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 07:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर सवा बारह बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। इसकी रिवर्स बरौनी से दोपहर 01:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:1...