कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर चार स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें गोविंदपुरी होकर चलेंगी। ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन खातीपुरा-हावड़ा और भगत की कोठी-दानापुर के बीच होगा। 09709 खातीपुरा-हावड़ा साप्ताहिक विशेष ट्रेन खातीपुरा से सात से 14 अप्रैल और 21 अप्रैल से 30 जून तक हर मंगलवार तो 09710 हावड़ा से आठ और 15 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। 04813 भगत की कोठी-दानापुर विशेष साप्ताहिक ट्रेन भगत की कोठी से आठ, 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार तो 04814 दानापुर से नौ अप्रैल, 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...