चेन्नई, अप्रैल 12 -- दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में लगातार चार ओवर में चार विकेट गिरना 'टर्निंग पॉइंट' था जिससे उनकी टीम को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए थे, लेकिन केएल राहुल (18), पथुम निसांका (41), अक्षर पटेल (01) और समीर रिजवी (06) के आउट होने से स्कोर चार विकेट पर 76 रन हो गया। वेणुगोपाल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''मुझे लगता है कि बल्लेबाजी में हमारी तरफ से कुछ कमी रह गई। चार ओवरों में चार विकेट गंवाना टर्निंग पॉइंट था। इस प्रारूप में लगातार विकेट गंवाने से टीम को नुकसान होता है।'' दिल्ली कैपिटल्स की फील्डिंग भी अच्छी नहीं रह...