बाराबंकी, फरवरी 16 -- बाराबंकी। अनाधिकृत डग्गामार, बिना फिटनेस सहित ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा शुरू किये गये विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत आज प्रवर्तन दल ने अनफिट स्कूल वाहन व ओवरलोडेड वाहनों को सीज कर भारी जुर्माना किया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला ने सोमवार को विभिन्न मार्गों पर 4 ओवरलोड वाहनों को सीज किया तथा 35 वाहनों का चालान काटकर लगभग 1.25 लाख जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान एक वाहन संख्या यू0पी 14 एटी 1922 पर वर्ष 2024 से बकाया टैक्स व फिटनेस फेल पर भारी जुर्माना कर थाने में निरुद्ध एवं एक स्कूली वाहन बिना परमिट के संचालित मिलने पर चालान कर चालक को नियमों का पालन किये जाने के निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...