लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ। आरटीओ की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जांच को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग में चार ट्रकों और फिटनेस न होने पर छह स्कूली वैन का चालान किया। ट्रकों को सीज भी कर दिया गया। यह अभियान एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव के नेतृत्व में चलाया गया। मंगलवार तड़के उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पी-4 पार्किग में खड़े ट्रकों की जांच की। बताया कि इस दौरान गिट्टी और मौरंग लदे चार ट्रक ऐसे मिले जिन पर निर्धारित क्षमता से अधिक माल लदा था। चारों का चालान करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। उसके बाद राजाजीपुरम स्थित एक निजी विद्यालय के बाहर खड़े स्कूली वाहनों की जांच की। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि 27 स्कूली वाहनों की जांच में छह वाहनों की फिटनेस फेल मिली। उनका चालान करते हुए फिटनेस प्रमाण पत्र लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.