जौनपुर, फरवरी 13 -- डोभी (जौनपुर)। चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को सुबह चंदवक बाजार में ओवरलोड चार ट्रकों को पुलिस ने पकड़कर सीज के दिया। तीन ट्रकों पर गिट्टी था और एक ट्रक पर ओवरलोड बालू लदा था। जांच के दौरान वाहन क्षमता से अधिक गिट्टी और बालू लादे हुए पाए गए। चारों ट्रक को चंदवक थाने में खड़ा कराकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। चालक ने बताया कि सोनभद्र से गिट्टी लादकर आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर वाहन का चालान करके उसे सीज कर दिया। माइंस इंस्पेक्टर सुखेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित जांच के दौरान चार ट्रक ओवरलोड पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम और खनन नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.