भदोही, जनवरी 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने शुक्रवार को सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के कुल सात उर्वरक की दुकानों पर जांच की। विभागीय टीम की जांच से बीज-खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। चार उर्वरक विक्रेताओं द्वारा पूर्ण अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई। साथ ही हिदायत दी गई कि बिना पंजीयन जो भी खाद-बिक्री करता पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उर्वरक उपलब्ध है। किसान जरूरत के अनुसार नजदीकी साधन सहकारी समितियों एवं पंजीकृत बीज-खाद की दुकानों से यूरिया को प्राप्त कर सकते हैं। महंगे दाम पर भी कहीं खाद बिक्री होने की शिकायत मिली तो मामले की जांच करते हुए संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। बताया कि सुरियावां स्थित चार बीज-खाद की द...