बलिया, अप्रैल 24 -- बलिया, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने जिले के चार उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इस खबर से जिले के उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। इन चारों विक्रेताओं पर मानक को ताक पर रखकर अपने चहेते या मनचाहे किसानों को यूरिया बिक्री किए जाने का आरोप है, जिससे इनके द्वारा कालाजाबारी करना स्पष्ट हो रहा है।पिछले महीने मार्च 2026 में टाप 20 पोर्टल समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि जिले के कई उर्वरक विक्रेता मानक के विपरित उर्वरक बिक्री कर रहे हैं। इसमें मेसर्स आदर्श खाद एवं बीज भंडार मुनछपरा बैरिया (आईडी नं. 1546822), मेसर्स गायत्री खाद एवं बीज भंडार बैरिया (आईडी नं. 612999), मेसर्स दयाशंकर बीज भंडार बरौली नगरा (आईडी नं. 7555426) और मेसर्स पारसनाथ वर्मा केंद्र बड़सरी गड़वार (आईडी नं. 285849) ...