रुद्रपुर, फरवरी 12 -- सितारगंज। पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में चार उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपखण्ड अधिकारी हर्षित जायसवाल ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गोपाल राम आर्या पुत्र विशन राम निवासी कोटाफार्म, सिसौना, सतनाम सिंह पुत्र चम्बाराम निवासी कोटाफार्म जेल कैम्प रोड, निर्मला पत्नी हरीश यादव निवासी वमनपुरी, भूपेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी सिसौना को मंगलवार को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...