फतेहपुर, जून 28 -- फतेहपुर। हल्की हवाओं के साथ होने वाली बारिश ने बिजली उपभोक्ताओं को झटका दिया है। हवाओं के साथ होने वाली बारिश के दौरान चार उपकेंद्रो में घंटो ब्रेक डाउन होने के साथ ही कुछ फीडरों में फाल्ट आने के चलते उपभोक्ताओं को समस्याएं उठानी पड़ी। वहीं राधानगर उपकेंद्र के तहत राधानगर चौराहे के समीप लगी एबी केबल देर रात धू-धूंकर जलने से आपूर्ति बाधित हो गई।

उपकेंद्र और फाल्ट शनिवार की रात चलने वाली हवाओं के दौरान कई स्थानों पर आने वाली फाल्ट के चलते शटडाउन कर दिया गया था। हालांकि हवाओं के रुकने के बाद आपूर्ति को बहाल करवा लिया गया। इस दौरान आने वाली फाल्ट को तत्काल दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू की जा रही थी। लेकिन रविवार की सुबह चलने वाली हल्की हवाओं के साथ होने वाली बारिश के दौरान के दौरान खागा स्थित 132 ट्रांसमिशन केंद्र से आने वाली 3...