जहानाबाद, मई 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात कई जगहों पर छापेमारी की। जिसमें फरार चल रहे चार आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में धनकौल से सुरेंद्र कुमार, आजाद बिगहा से बंगाली बिन्द और कमलेश बिंद, कंसारा से कलावती देवी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावे फरार चल रहे 6 वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। -मखदुमपुर से संतोष कुमार मनमोहन की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...