मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- पारू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर जानलेवा हमले के दो और दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि आरोपित मथुरापुर निवासी बिट्टू साह और उसके भाई बबलू साह पर पड़ोसी गुड्डू साह के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर देने का आरोप है। वहीं, पारू बाजार टोला से गिरफ्तार संजय साह और वीरेंद्र कुमार पर वारंट था। दोनों के घर पुलिस कुर्की-जब्ती करने गई थी, जहां दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...