मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने मंगलवार को पल्लवपुरम फेस वन और लावड़ रोड पर विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ध्वस्त की गई अवैध कॉलोनियों में मनोज राणा की पल्लवपुरम फेस वन स्थित कीर्ति नगर के पास एक हेक्टेयर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी, विशाल यादव द्वारा गांधी फार्म ललसाना के पास 15 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी, पंकज भराला द्वारा गांधी फार्म ललसाना के पास 20 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी और मदनपाल द्वारा शीलकुंज रोड पर बाग के पास 20 बीघा जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियां शामिल हैं। निकेता सिंह ने बताया कि आगे भी अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.