मोतिहारी, अप्रैल 18 -- घोड़ासहन,निप्र.। घोड़ासहन में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों व पैथोलोजी लैब के अवैध रूप से संचालन की गुप्त सूचना पर एसडीओ विजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को छापेमारी की । छापेमारी दल में बीडीओ चन्द्रभूषण कुमार,बीएओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शामिल थे। टीम के द्वारा अम्बिका पैलेस रोड स्थित भवानी अल्ट्रासाउंड,मिड्ल स्कूल रोड स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड,बीरता रोड स्थित अपोलो अल्ट्रासाउंड व गायत्री अल्ट्रासाउंड के साथ एक पैथोलोजी लैब की जांच की गयी। छापेमारी के दौरान संचालन से सम्बंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इन केन्द्रों को फिलहाल सील कर दिया गया है। एसडीएम के अनुसार, कागजात प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- खजौली में अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की जांच, अनियमितता उजागर वैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.