गौरीगंज, जून 12 -- गौरीगंज। चोरी व मारपीट की वारदातों में लगातार शामिल पाए जा रहे चार अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। डीएम के अनुमोदन के बाद प्रभारी निरीक्षक ने केस दर्ज कराकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज रवि कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र अमेठी के पूरे दुर्गा मजरे जंगल रामनगर निवासी नितिन उर्फ दन्ना पासी, गौरीगंज कोतवाली के मिश्रौली निवासी परमानंद यादव, पचेहरी निवासी राज यादव व तेजी का पुरवा वार्ड नंबर 19 निवासी सलमान का एक संगठित गिरोह है। जिसका सरगना नितिन उर्फ दन्ना पासी है। इस गिरोह के लोग स्कूलों में चोरी के साथ ही आम लोगों व दुकानदारों के साथ मारपीट व धमकी देने की घटनाओं में शामिल रहते हैं। यह भी पढ़ें- चार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज इनक...