मोतिहारी, सितम्बर 26 -- फेनहारा,निसं। फेनहारा पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक कुमार उर्फ गोलू ग्राम कोदरिया थाना पताही,राम अयोध्या राय ग्राम गैबंधी,उमेश साह ग्राम फेनहारा व हरिशंकर साह ग्राम फेनहारा शामिल हैं। थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...