सीतापुर, मार्च 31 -- सीतापुर। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अंतिम तिथि को एक अप्रैल से परिवर्तित कर चार अप्रैल कर दिया गया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अप्रैल तक पूर्ण होना था। लेकिन शासन द्वारा मूल्यांकन अवधि में दिनांक 21, 26 एवं 27 मार्च को अवकाश घोषित किए जाने पर मूल्यांकन कार्य संपन्न नहीं हुआ। जिसके देखते हुए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह ने मूल्यांकन की अवधि चार अप्रैल तक कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...