पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षक लामबंद होना शुरू हो गए हैं। जिलेभर के परिषदीय शिक्षक चार अप्रैल को दिल्ली रामलीला मैदान में अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। चार अप्रैल को दिल्ली जाने की तैयारी को लेकर जिले भर के शिक्षक व पदाधिकारी की बैठक बेसिक शिक्षा विभाग के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में मंगलवार को हुई। शिक्षक नेताओं ने दावा किया है कि हर ब्लॉक से एक-एक बस से शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली जाएंगे। मंगलवार को हुई शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियो की बैठक में शिक्षक नेता भद्रपाल, मुकेश अवस्थी, दयाशंकर गंगवार, उमेश गंगवार, लाल करन, देवेंद्र कन्हैया, बाबूराम गंगवार, सूर्य प्रकाश गंगवार, रामौतार गंगवार, संतोष गंगवार, विमल कुमार , अर्जुन गंगवार ,संजय गंगवार, राजेश मिश्रा, मोहम्मद ...