आगरा, मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक चौधरी सुरजीत सिंह व बृजेश शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को विकासखंड अकोला कार्यकारिणी बीआरसी पर बैठक हुई। यहां संघ के पदाधिकारियों ने चार अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित मेगा रैली में शामिल होने का आग्रह किया। यहां मुख्य रूप से डॉ. जगपाल सिंह, बलवीर सिंह, विजयपाल नरवार, बलदेव सिंह सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण चाहर, ब्लॉक मंत्री मंजीत चाहर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बृजेश नौहवार, डॉ. सोनवीर चाहर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...