मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। मूंढापांडे ब्लॉक के बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों ने टीईटी संबंधी नीतियों का विरोध करते हुए चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाली रैली में शामिल होने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि देशभर से शिक्षक बसों द्वारा दिल्ली पहुंचेंगे। जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक चयन वेतनमान से जुड़े मुद्दों पर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक में मोहम्मद हारून, संजय कुमार सिंह, रेनू यादव, गरिमा गुप्ता, पंकज कुमार सिंह, राजीव, विनोद यादव, देश दीपक आदि मौजूद रहे। संचालन हिमांशु वशिष्ठ ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...