जौनपुर, मार्च 29 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की एक बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में एक लॉन में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता शिक्षकों की रोजी रोटी एवं उनके आत्मसम्मान पर चोट है। इसके विरोध में शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन भी चलाया परन्तु सरकार द्वारा कोई भी सार्थक पहल नहीं की गई। विवश होकर अब हम अपनी आवाज दिल्ली चलकर बुलंद करेंगे। इसलिए समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने हक और हुकूक की रक्षा के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चार अप्रैल 2026 को भारी संख्या में दिल्ली पहुंचे। बैठक में रविचंद्र यादव, वीरेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.