कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इस साल डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट चैम्पियन​शिप चार अक्तूबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता के मुकाबले टी-20 आधार पर प्रदेश के अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी ने बताया कि प्रतियोगिता के संचालन के लिए आठ समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 24 जनवरी को कानपुर में खेला जाएगा। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मार्च में होने वाली रमा मिश्रा चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चार टीमों की इस चैलेंजर ट्रॉफी में केवल ...