नई दिल्ली, अगस्त 21 -- अमेरिका के अलास्का में एक चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चालक दल समेत 8 लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अलास्का के नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायल और 6 यात्री थे। तलाशी अभियान के बाद सभी यात्रियों की लाशें मिल गई हैं। इस विमान ने एंकोरेज से उड़ान भरी थी और केप नेवेनहैम के साथ यह दुर्घटना का शिकार हो गया। अलास्का रे्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बाकी की जानकारी स्पष्ट होने पर दी जाएगी।ब्रिटेन में हुई थी विमान दुर्घटना, भारतीय मुल के दंपति की मौत दो दिन पहले ही ब्रिटेन में नार्थ वेल्स के दूर-दराज के इलाके में दुर्घटन...