रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रीमियर लीग डे-नाइट मुलाकला 17 से 19 अप्रैल तक जिमखाना क्लब ग्राउंड में टेनिस बॉल से होगा। पुरुषों की 8 और महिला वर्ग की 5 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स टीम मालिक व खिलाड़ी के रूप में भाग लेंगे। आईसीएआई की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन, लीग के कन्वेनर सीए मनीष जैन, लीग डायरेक्टर सीए आशीष राणासरिया, महिला लीग की कन्वेनर सीए मनीषा बियानी व सीए नेहा पपनेजा ने बुधवार को रांची क्‍लब में यह जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रमुख टीमों में गरुड़ा, रांची इंडियंस, रांची वारियर्स, वेल्थ मैटर्स, रांची धुरंधर, रांची टायफून चैलेंजर्स और रांची सुपर स्ट्राइकर्स शामिल हैं। यह भी पढ़ें- क्रेजी टीम बनी बीएचईएल कैनवास प्रीमियर कप 2026 की चैंपियन महिला...