धनबाद, मई 19 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा (आईसीएआई) की ओर से न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता दिल्ली से आए सीए पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह ने न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 अंतर्गत डायरेक्ट टैक्स व लिटिगेशन से संबंधित नवीनतम प्रावधानों एवं अपडेट्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का सरल एवं व्यावहारिक तरीके से उत्तर दिया। विशिष्ट अतिथि सीए नितिन गुप्ता ने न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 के अंतर्गत टीडीएस व टीसीएस प्रोविजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इन प्रावधानों के व्यावहारिक पहलुओं को उदाहरण सहित समझाया। कार्यक्रम संयोजक सह शाखा अध्यक्ष सीए मुकेश अग्रवाल एवं शाखा सचिव सीए पंकज खरकिया समेत अन्य ने संबोधित किया। तकनीकी सत्र में सीए...