बरेली, जून 29 -- भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की बरेली शाखा ने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत चौकी चौराहा पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए अखिल रस्तोगी और सीए राजेश कुमार ने किया। बरेली शाखा के चेयरमैन सीए नीरज अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों के लिए शीतल पेय उपलब्ध कराना मानव सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि आईसीएआई केवल व्यावसायिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। यह भी पढ़ें- चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान ने बांटा शर्बत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...