गंगापार, फरवरी 27 -- शिकायतों व अनियमिताओं के कारण बीडीओ उरुवा श्रुति शर्मा को बीते बुधवार को हटाकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय से संबद्ध किए जाने के 48 घंटे बाद भी नवागत बीडीओ सुनील कुमार को चार्ज नहीं मिला। जिसके चलते विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख आरती गौतम ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से शिकायत की है। बताया कि शुक्रवार को बीडीओ सुनील कुमार से वार्ता के क्रम में उक्त आशय की जानकारी हुई। ब्लॉक प्रमुख ने शिकायत पत्र में आरोपित किया कि चार्ज हस्तगत न किए जाने से वित्तीय और प्रशासनिक क्षति हो रही है। नवागत बीडीओ को सीयूजी नंबर भी प्राप्त नहीं हुआ है, जिस कारण क्षेत्रिय जनता समस्याओं का आदान-प्रदान नहीं कर पा रहा है। साथ ही बताया कि ब्लॉक उरुवा कार्यालय में अनुबंध वाहन का भी प्रयो...