नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र को पीछे छोड़ अब दिल्ली सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों वाला राज्य बन गया है। ऐसे में अब डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) इन बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही पीरागढ़ी डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से दिल्ली की सभी बसों का संचालन डीटीसी के हाथों में आ जाएगा। इसके बाद उन डिपो का रखरखाव भी डीटीसी करेगा जो अभी तक डिम्ट्स के हाथों में है और उनसे सीएनजी बसों का संचालन किया जा रहा है। धीरे-धीरे सीएनजी से संचालित इन बसों को भी सड़कों से हटाया जाएगा। इनकी जगह आने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बढ़ाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.