सराईकेला, जून 25 -- सरायकेला। अब बिजली कटने के बाद भी सरायकेला की सड़कें अंधेरे में नहीं डूबेंगी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को देखते हुए, नगर पंचायत ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिजली न रहने पर भी शहर की सड़कों को रोशन रखने के लिए नगर पंचायत की ओर से 200 चार्जिंग बल्ब खरीदे गए। इन्हें लगाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। अक्सर बिजली गुल हो जाने से शहर के विभिन्न मार्गों पर अंधेरा छा जाता था। इससे रात के समय पैदल चलने वाले राहगीरों और साइकिल चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं और सुरक्षा के लिहाज से लोगों की ओर से इसकी मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने यह बड़ा फैसला लिया है।नगर पंचायत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन चार्जिंग बल्बों को सभी वार्डों के ...