गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विकास नगर की एक फैक्ट्री में चार्जिंग पर लगी कार चोर ईंटों पर खड़ी कर चारों टायर चुराकर ले गए। मामले में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने डेढ़ माह बाद शिकायत दर्ज की है। गोविंदपुरम के रहने वाले दीपांशु तेवतिया ने शिकायत देकर बताया है कि उनकी फैक्ट्री विकास नगर सीपी शर्मा रोड पर है। 15 मई की रात वह ईवी कार एमजी विंडसर को चार्जिंग पर लगाकर गए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब कार लेने पहुंचे तो उनकी कार के चारों टायर नहीं थे और कार ईंटों पर खड़ी थी। यह भी पढ़ें- चार्जिंग पर लगी कार के चारों टायर चुराकर ले गए चोर आसपास पता करने पर भी जानकारी नहीं मिल सकी। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे स...