चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में फैला करंट, युवक गंभीर
शामली, जून 29 -- ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट आने से एक ई-रिक्शा चालक करंट लगने से झुलस गया। जिसको गंभीर अवस्था में शामली के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी रवि पुत्र ब्रहमदास ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। बताया जाता है कि गत शनिवार देर रात्रि अपने प्रतिदिन के अनुसार ई-रिक्शा के अपने घर के आंगन में चार्जिंग पर लगाया, लेकिन जैसे ही उसने ई-रिक्शा को पकडने का प्रयास किया तो पूरी ई-रिक्शा में फैले करंट से की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.