अयोध्या, सितम्बर 24 -- अयोध्या, संवाददाता। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चार्जशीट अदालत में दाखिल होने के बाद अब आरोपियों की ओर से दोबारा जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल करने की तैयारी शुरू हो गई है। विवेचना पूरी होने और चार्जशीट में धाराएं कम होने के कारण बचाव पक्ष को जमानत के लिए एक नया आधार भी मिल गया है। बचाव पक्ष पहले चार्जशीट का अध्ययन करेगा और इसके बाद कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया जाएगा। मामले में सात अक्टूबर को आरोप विरचित करने की तारीख निर्धारित है。 यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी में एकल चार्जशीट देश के सबसे विस्तृत आरोप पत्रों में एकबचाव पक्ष की रणनीति बचाव पक्ष के अनुसार, चार्जशीट दाखिल होने से पहले आरोपियों की ओर से जमानत मांगने में विवेचना लंबित होने का पहलू भी सामने रहता था। अब पुलिस की ओर से विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल क...