फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 70039 नए वोट बने हैं। 27 अक्तूबर 2025 से 20 मार्च की अवधि तक चले अभियान में फर्रुखाबाद सदर विधानसभा में सर्वाधिक 21851 नए वोट बने हैं।एसआईआर के दौरान जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 3 लाख वोटरों की छटनी हो गयी थी। ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद जब मतदाताओं ने सूची का अवलोकन किया था तो इसमें बड़ी संख्या में वोट सूची से गायब थे। हालांकि आयोग की ओर से वंचित मतदाताओं के लिए सुविधा भी प्रदान की गयी। 27 अक्तूबर से 20 मार्च की अवधि तक 70039 नए वोट बने हैं। इसमें कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में 17050, अमृतपुर में 13754, फर्रुखाबाद में 21851, भोजपुर में 17384 नए वोट बने हैं। जबकि चारों विधानसभा क्षेत्रों में 2602 फार्म मतदाताओं के नाम सूची से हटाने को प्र...