प्रयागराज, अप्रैल 1 -- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने प्रयागराज जंक्शन हावड़ा इंड पर न्यू पेंशन स्कीम और चारों श्रमिक कोड बिल के विरोध में बुधवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय महामंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि चारों श्रमिक कोड़ बिल आधुनिक ग़ुलामी के प्रतीक हैं। इस दौरान केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ. कमल उसरी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में योगदान को 12 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। हम लोग सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। विरोध प्रदर्शन का संचालन केंद्रीय सहायक महामंत्री शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया और अध्यक्षता संजय तिवारी ने किया। इस दौरान सुधा देवी...