गिरडीह, अप्रैल 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चारो धाम तीर्थ यात्रा पर निकले भाजपा के पूर्व छोटकी खरगडीहा मंडल अध्यक्ष मित नारायण वर्मा की हृदयगति रुकने से उतराखंड के हरिद्वार ऋषिकेश गंगोत्री के पास बुधवार देर शाम मौत हो गई। भाजपा नेता अरतोका के रहनेवाले थे। मौत के बाद भाजपा नेता ने अपने पीछे भरा-पूरा छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि भाजपा नेता पत्नी दुलारी देवी व अन्य स्थानीय लोगों के साथ 28 मार्च को बस से चारों धाम तीर्थ यात्रा पर निकले हुए थे। यात्रा करते हुए लोग उतराखंड के हरिद्वार ऋषिकेश पहुंचे हुए थे। इस बीच घटना की शाम में गंगोत्री के पास हृदयगति रूक जाने से भाजपा नेता की मौत हो गई। भाजपा नेता के हुए आकस्मिक निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर है। जबकि इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन उतराखंड के लिए रवाना हो चुके हैं। भाजपा नेता के आकस्मिक नि...