रिषिकेष, मई 13 -- षडदर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति की ओर से बुधवार को ऋषिकेश से चारों धामों की 1221वीं छड़ी यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न पड़ावों से होते हुए चार धाम के दर्शन कर सात जून को वापस ऋषिकेश लौटेगी। षडदर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति ने सर्वप्रथम छड़ी यात्रा के तहत त्रिवेणी घाट में गंगा स्नान किया। इसके बाद भरत मंदिर के दर्शन कर छड़ी यात्रा चारों धामों के लिए रवाना हुई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी ने बताया कि यह छड़ी यात्रा 14 मई को यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। 17 मई को यह छड़ी यात्रा गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके पश्चात 19 मई को गंगोत्री से रवाना होकर विभिन्न आश्रमों से होते हुए 22 मईको बूढ़ा केदार, 26 मई को गौरी कुंड स्नान, 27 मई को केदारनाथ दर्शन, 29 मई को उखीमठ दर्शन, 30 को तुंगना...