सोनभद्र, जुलाई 29 -- सोनभद्र। पश्चिम बंगाल से चारों धाम की यात्रा पर निकले साइकिल सवारों का चार सदस्यीय दल बुधवार के सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में पहुंचा। राबर्ट्सगंज में लोगों ने दल के लोगों का स्वागत किया। पश्चिम बंगाल के कूंच बिहार जिले के थाना साहेबगंज दिनहाटा के उत्तर लाउचापड़ा गांव से चारों धाम की यात्रा के लिए चार सदस्यीय दल साइकिल से 16 जून को निकला। दल में श्यामल परिमल, सूजन, अभिजित वर्मा, कृष्णकांत वर्मा शामिल रहे। बुधवार को साइकिल सवारों का दल राबर्ट्सगंज पहुंचा। राबर्ट्सगंज में लोगों ने साइकिल सवार दल का स्वागत किया। इसके बाद दल आगे के लिए रवाना हो गया। यह भी पढ़ें- Kanwar yatra: कांवड़ यात्रा के लिए आज से रूट डायवर्जन, चारधाम यात्रा के लिए भी नई व्यवस्था; पूरी डिटेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...