फतेहपुर, फरवरी 14 -- जहानाबाद। कस्बे की चारों दिशाओं में ग्राम द्वारिकारपुर जट्ट स्थित कालेश्वर मन्दिर, कोडा स्थित सिद्धेश्वर मन्दिर, सिठर्रा मार्ग स्थित बल खंडेश्वर मन्दिर, सहित ग्राम पूरनपुर स्थित राज राजेश्वर धाम (बांड़े बाबा) शिव मन्दिर स्थापित हैं। लेकिन इन मन्दिरों में राज राजेश्वर धाम की एक अलग पहचान है। इस मन्दिर को बांडे बाबा मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है। बांडे बाबा मंदिर में खास बात यह भी है कि यहां नंदी की प्रतिमा नहीं है। भक्तों का मानना है कि नंदी के ना होने से शिव जी कहीं जा नहीं सकते। पुजारी बाबा गोपालानंद ने बताया कि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...