लखनऊ, जून 22 -- Lucknow Fire, Aliganj Aag: लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला बिल्डिंग में सोमवार को लगी भीषण आग से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) में चल रहा है। हादसे के बाद बिल्डिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं और सामने आया है कि यह इमारत चारों तरफ से पैक थी, जिसकी वजह से आग लगने पर अंदर रह गए लोगों को बाहर भागने और निकलने का मौका तक नहीं मिला। तीन तरफ से दीवार होने के अलावा, सामने की तरफ बड़े-बड़े कांच लगे हुए थे। अंदर और बाहर जाने के लिए जो रास्ते बने हुए थे, वह भी इतने बड़े नहीं थे कि ऐसे हादसे होने पर अंदर फंसे लोग आसानी से बाहर निकल सकें। इसीलिए जैसे ही आग भड़की, ऊपर मंजिल पर फंसे कुछ बच्चों और लोगों ने वहीं से नीचे छलांग लगा दी। इससे वे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने के कई वी...