कौशाम्बी, जून 26 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। सिहोरी टोल प्लाजा में शुक्रवार की सुबह हुए हादसे ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। टैंकर में आग लगने के बाद उसकी लपट चार से पांच किमी दूर से देखी गई। धुएं का गुबार इतना भयंकर था कि जैसे कोई शक्तिशाली बम फटा हो। टोल पर मौजूद लोग गिरते-पड़ते हुए खेतों की ओर भागे लेकिन कई उसकी चपेट में आकर झुलस गए।सिहोरी टोल प्लाजा में शुक्रवार की सुबह टैंकर में आग लगने से चालक धर्मेन्द्र दुबे की मौत हो गई है। शरीर जलकर राख हो गया है। पुलिस को केवल कंकाल मिला है। इसके अलावा टोल के आठ कर्मचारी भी झुलसे हैं, इनमें से छह को एसआरएन रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- एलीपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत, आठ झुलसे टोल कर्मी अनिल कुमार की हालत बहुत खराब है। वह जिदंगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे के वक्त टोल पर मौजूद रहे लोग घंटो...