बिजनौर, अगस्त 4 -- भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना कर हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कावड़ियों का रेला सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सड़कों पर रंग बिरंगी कांवड़ो की छटा बिखर रही है। भोले के जयकारो से सड़के गूंज रही हैं। मंगलवार को हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। मोटा महादेव पर कांवड़ियों के जत्थे ने जल चढ़ाया और आगे बढ़ गए। हरिद्वार मार्ग कांवड़ियों के रंग में रंगने लगा है। हरिद्वार मार्ग पर रंग बिरंगी कांवड़ो की छटा बिखर रही है। कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरुओं की छन-छन और कांवड़ में बंधी घंटियों की घन-घन से वातावरण गूंजने लगा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: छोटी काशी से सावन की रिमझिम फुहारों के बीच कांवड़ लेकर निकल रहे शिव भक्त चारो ओर यही पुकार भोले शंकर करेंगे बेड़ा पार , कांवड़िये...