नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बद्री नौटियाल, रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम में 13 साल बाद बर्फबारी के पुराने नजारे देखने को मिल रहे हैं। वर्ष 2013 की आपदा के बाद कपाट बंद होने तक धाम में बर्फबारी कम ही देखने को मिली थी। इस बीच रुद्रप्रयाग जनपद पुलिस ने केदारघाटी में बर्फबारी के बीच मन मोह देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो बाबा केदारनाथ के रक्षक माने जाने वाले भुकुंट भैरवनाथ जी के मंदिर का है। वीडियो में पूरी केदारघाटी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। बाबा भुकुंट भैरवनाथ जी के कपाट इस वर्ष 7 नवम्बर 2026 को शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। इससे पहले उत्तराखंड के चारों धामों के शीतकालीन प्रवास के दौरान कपाट बंदी की तिथि भी घोषित हो गई थी। गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट 11 नवंबर को और बदरी...