बदायूं, सितम्बर 5 -- जिले में संक्रामक बीमारियां पूरी तरह से फैल चुकी हैं। जिले में मलेरिया के सैकड़ो केस के अलावा डेंगू, पेल्सीफेरम, स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं। संक्रमण जिले भर में फैल चुका है। मगर, इस बीच सीएमओ संक्रमण से निपटने के बजाए कागजी आंकड़ों में रोकथाम कर रहे हैं। उनकी सोच है कि कम से कम स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, जिससे बीमारियां ज्यादा फैलने की बात सामने न आए। स्वास्थ्य विभाग में अंदरखाने उनकी यह बात भी सभी खुलकर बता रहे हैं कि किस तरह से वह फील्ड में न जाकर अपने आफिस में ही कागजी रोकथाम की तमाम प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि जिले में फैल रहे संक्रमण से निपटने के लिए अन्य जिम्मेदार अफसर जरूरत के हिसाब से स्वास्थ्य टीमों को फील्ड में भेज रहे हैं। मगर, सीएमओ शासन को जाने वाली रिपोर्ट में आंकड़ेबाजी का खेल ज्यादा चला रहे ...