अमरोहा, जून 3 -- गजरौला, संवाददाता। बृजघाट स्थित संकट मोचन धाम के निकट संत अंकुर भारद्वाज अपने चारों ओर अग्नि जलाकर तपस्या कर रहे हैं। प्रतिदिन करीब तीन घंटे चारों ओर अग्नि जलाकर वह तपस्या करते हैं। उनका कहना है कि सनातन धर्म को बढ़ावा देने व वातावरण में अच्छी ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से वह तपस्या कर रहे हैं। वहीं शाम के वक्त वह दो घंटे जल तपस्या भी करते हैं।संकट मोचन धाम के संस्थापक संत अंकुर भारद्वाज ने यह तपस्या बीती 27 मई से शुरू की है, जो 21 दिन तक लगातार जारी रहेगी। ज्येष्ठ माह की दोपहर में वह अपने चारों ओर अग्नि जलाकर तपस्या करते हैं। यह भी पढ़ें- योगी अंकित नाथ महाराज जी का 11 दिवसीय अग्नि हठ योग संपन्न प्रतिदिन पांच मिनट वह अपनी तपस्या की अवधि आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी इस तपस्या की चर्चा क्षेत्र में फैल रही है। लोगों की भीड़ मौके ...