समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- अविनाश कुमार वारिसनगर (समस्तीपुर),। थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि कमलावाहा गांव में 22 वर्षीय युवक विपिन कुमार के शव मिलने की सूचना के बाद उनकेे नेतृत्व में दारोगा अमर कुमार, राजीव रंजन व अफरोज आलम सहित पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। पुलिस ने युवती के पिता और भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। सख्ती से हुई पूछताछ में आरोपितों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव नदी में छिपाने की बात स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जलकुंभी से घिरे नदी क्षेत्र से विपिन का शव बरामद किया।साक्ष्य मिटाने की थी कोशिश, गांव में आक्रोश : थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि हत्या के बाद शव को नदी में फेंककर जलकुंभी के बीच इस तरह छिपाया गया था, ताकि घटना की भनक किसी को न लगे। शव मिलने की सूचना मिलते ही विपिन के घर पर भीड़ जुटन...