इटावा औरैया, मई 2 -- जसवंतनगर, संवाददाता। नगर की डूडा कॉलोनी के पास स्थित गोशाला में गोवंशों की हालत चिंताजनक है। यहां करीब 93 गोवंश रखे गए हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त चारा नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गौशालाओं के लिए 200 कुंतल भूसा रवाना, निगरानी के सख्त निर्देशचारे की कमी गोशाला में गोवंशों को मुख्य रूप से सूखा भूसा ही दिया जा रहा है, जबकि हरे चारे की व्यवस्था लगभग नहीं के बराबर है। गोशाला में कार्यरत सफाई कर्मचारी दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब दो कुंतल और शाम को लगभग एक कुंतल 60 किलो भूसा डाला जाता है। इस हिसाब से प्रति गोवंश को लगभग चार किलो भूसा मिलता है जो औसतन से काफी कम होता है। जबकि एक गोवंश को प्रतिदिन करीब 10 किलो चारे की आवश्यकता होती है। यह भी पढ़ें- गोशाला में पशु बीमार मिलन...