लोहरदगा, जून 26 -- कैरो (लोहरदगा), प्रतिनिधि। लोहरदगा के चरिमा गांव में मुहर्रम की दसवीं का मेला शुक्रवार को शांति,आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस मेले में आसपास के लगभग 15 गांवों के अखाड़े अपने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र, भव्य ताजिया, फतह निशान और गाजे-बाजे के साथ मेला मैदान में शामिल हुए। इससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में डूब गया। मेले के दौरान विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक लाठी, डंडे और तलवारबाजी के पारंपरिक करतबों का मुजाहिरा कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव उपस्थित थे। अन्य सम्मानित अतिथियों में कैरो बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, कैरो सीओ, अंचल इंस्पेक्टर और कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- या अली-या हुस...